ePaper

ऑस्ट्रेलिया आतंक से मुकाबले के लिए आव्रजन कानूनों को बनाएगा सख्त

Updated at : 23 Feb 2015 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया आतंक से मुकाबले के लिए आव्रजन कानूनों को बनाएगा सख्त

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया आतंक से मुकाबले के लिए आव्रजन कानूनों को कडा करेगा और नफरत फैलाने वाले समूहों पर कार्रवाई करेगा. दिसंबर में सिडनी कैफे बंधक प्रकरण की घटना पर समीक्षा के लिए एक विज्ञप्ति जारी करने के बाद प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने आज देश की नई आतंक रोधी रणनीति घोषित की. ईरान में जन्मे […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया आतंक से मुकाबले के लिए आव्रजन कानूनों को कडा करेगा और नफरत फैलाने वाले समूहों पर कार्रवाई करेगा. दिसंबर में सिडनी कैफे बंधक प्रकरण की घटना पर समीक्षा के लिए एक विज्ञप्ति जारी करने के बाद प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने आज देश की नई आतंक रोधी रणनीति घोषित की.

ईरान में जन्मे स्वयंभू धर्मगुरु मैन मोनिस ने एक कैफे के भीतर 18 लोगों को बंधक बना लिया था. उसका काफी पुराना आपराधिक इतिहास था. मोनिस और दो बंधक मारे गए थे. सरकारी समीक्षा में मोनिस का पता लगाने में एजेंसियों से जुडी कोई खामियों की बात सामने नहीं आयी.

एबॉट ने कहा कि मोनिस को ऑस्ट्रेलिया आने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी और उसे जेल से बाहर नहीं आना चाहिए था और उसके पास बंदूक भी नहीं होनी चाहिए थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola