स्वाइन फ्लू का कहर जारी, मृतक की संख्या 703 हुई

नयी दिल्ली : देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 703 हो गई है. राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू से नौ और रोगियों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में इस साल एच1एन1 वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढकर 202 हो गई […]
नयी दिल्ली : देश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 703 हो गई है. राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू से नौ और रोगियों की मौत होने के साथ ही प्रदेश में इस साल एच1एन1 वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढकर 202 हो गई है. राजस्थान के साथ कई अन्य राज्य भी इसकी चपेट में हैं. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जयपुर में स्वाइन फ्लू से सर्वाधिक 34 रोगियों की मौत हुई है जबकि अजमेर में 27, जोधपुर में 24, नागौर में 21, बाडमेर में 16 और कोटा में 11 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से गई.
उन्होंने कहा ‘‘स्वाइन फ्लू की दवा ‘एक्स श्रेणी’ के लाइसेंस वाली दुकानों पर बिकने वाली औषधि है. चूंकि यह दवा सिर्फ डाक्टर के नुस्खे के आधार पर ही मिलती है और उसके बिना कोई भी केमिस्ट वह दवा नहीं दे सकता, इसलिये लोगों में भ्रम है कि दवा उपलब्ध नहीं है. हमारी वेबसाइट पर पंजीकृत दुकानों के नाम लिखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




