ePaper

उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी परामर्श जारी

Updated at : 17 Feb 2015 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी परामर्श जारी

तोक्यो : उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आज सुबह सुनामी का एक परामर्श जारी किया गया. मौसम संबंधी एजेंसी ने बताया कि इवाते के तट पर कल सुबह स्थानीय समयानुसार करीब आठ बज कर तीस मिनट के आसपास एक मीटर तक उंची सुनामी लहरें उठने का पूर्वानुमान जताया गया था. […]

विज्ञापन

तोक्यो : उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आज सुबह सुनामी का एक परामर्श जारी किया गया. मौसम संबंधी एजेंसी ने बताया कि इवाते के तट पर कल सुबह स्थानीय समयानुसार करीब आठ बज कर तीस मिनट के आसपास एक मीटर तक उंची सुनामी लहरें उठने का पूर्वानुमान जताया गया था.

एजेंसी के अनुसार, सुबह आठ बज कर छह मिनट पर भूकंप इवाते के मियाको से करीब 210 किमी पूर्व में प्रशांत क्षेत्र में 10 किमी की गहराई पर आया. सुनामी का परामर्श तटीय हिस्से के जिन बडे इलाकों के लिए जारी किया गया है वहां वर्ष 2011 में भूकंप और सुनामी की वजह से 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु हादसा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola