रोम पर कब्जे की तैयारी में ISIS

काहिरा/त्रिपोली : लीबिया में इसलामिक स्टेट के आतंकियों के हाथों मिस्र के 21 ईसाइयों के सिर सामूहिक रूप से कलम होते दिखानेवाले वीडियो से पूरी दुनिया में सनसनी मच गयी है. इस वीडियो में उनके द्वारा रोम पर कब्जा करने के संकेत मिले हैं. देश की सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सोमवार को इस […]
काहिरा/त्रिपोली : लीबिया में इसलामिक स्टेट के आतंकियों के हाथों मिस्र के 21 ईसाइयों के सिर सामूहिक रूप से कलम होते दिखानेवाले वीडियो से पूरी दुनिया में सनसनी मच गयी है. इस वीडियो में उनके द्वारा रोम पर कब्जा करने के संकेत मिले हैं. देश की सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सोमवार को इस खूंखार संगठन के प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी शुरू कर दी. पांच मिनट के इस भयावह वीडियो में दिखाया गया है कि लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पास एक समुद्री तट पर संतरी रंग के जंपसूट पहने बंधकों के हाथ बंधे हुए हैं और काले नकाब पहने आतंकी उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं.
वीडियो के एक अंश के अंत में एक आतंकी कहता है, जिस समुद्र में तुमने शेख ओसामा बिन लादेन को दफना दिया था, अल्लाह कसम, उसी समुद्र के पानी को तुम्हारे खून से रंग देंगे. लीबिया से एक माह पहले अपहृत हुए इन 21 मिस्रवासियों की हत्या से ये आशंकाएं बढ़ गयी हैं कि इसलामिक आतंकी समूह ने दक्षिणी इटली के पास एक प्रत्यक्ष संबद्ध संगठन तैयार कर लिया है. इसी आशंका की ओर इशारा करते हुए एक आतंकी वीडियो में कहता है कि समूह अब ‘रोम पर फतह’ हासिल करने की योजना बना रहा है.
इस चरमपंथी समूह द्वारा अपने नियंत्रण क्षेत्र सीरिया और इराक से बाहर की गयी सिर कलम करने की ये घटनाएं अपनी तरह की पहली घटनाएं हैं और मिस्र में इन हत्याओं की तत्काल एवं कड़ी निंदा की गयी है. मिस्र ने इन हत्याओं पर सात दिन की शोक अवधि की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




