ePaper

ओबामा ने आईएस द्वारा जापानी बंधक की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की

Updated at : 25 Jan 2015 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने आईएस द्वारा जापानी बंधक की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा दो जापानी बंधकों में से एक की हत्या की कडी निंदा करते हुए कहा है कि अमेरिका इन हत्याओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को न्याय के कटघरे में पहुंचाने के लिए काम करेगा. ओबामा ने कल भारत आने के दौरान रास्ते में एक बयान […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा दो जापानी बंधकों में से एक की हत्या की कडी निंदा करते हुए कहा है कि अमेरिका इन हत्याओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को न्याय के कटघरे में पहुंचाने के लिए काम करेगा.

ओबामा ने कल भारत आने के दौरान रास्ते में एक बयान में कहा, अमेरिका आतंकवादी समूह द्वारा जापानी नागरिक हारुन युकावा की नृशंस हत्या की कडी निंदा करता है. उन्होंने कहा, हम इन हत्याओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को न्याय के कटघरे में पहुंचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे और आईएसआईएल को कमजोर कर अंतत: उसे हराने के लिए निर्णायक कार्रवाई करते रहेंगे. इस भयावह नुकसान के लिए हमारी संवेदना आज जापान के नागरिकों के साथ है. ओबामा ने दूसरे जापानी बंधक केंजी गोटो और अन्य सभी शेष बंधकों की तत्काल रिहाई का फिर से आह्वान किया.

उन्होंने कहा, हम अपने सहयोगी जापान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे हैं और क्षेत्र में शांति और विकास के लिए इसकी प्रतिबद्वता की सराहना करते हैं. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने युकावा की नृशंस हत्या की कडी निंदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola