चीन में चाकू से किए हमले मे एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बीजिंग: मध्य चीन के हुबेई प्रांत में आज चाकू से किए गये हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये.सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ के अनुसार यह हमला हुबेई की राजधानी वुहान में हुआ. पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के बाद घायल […]
विज्ञापन
बीजिंग: मध्य चीन के हुबेई प्रांत में आज चाकू से किए गये हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये.सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ के अनुसार यह हमला हुबेई की राजधानी वुहान में हुआ.
पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के बाद घायल आठ लोगों को अस्पताल ले जाया गया.उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया और सात अन्य का इलाज किया जा रहा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले की जांच की जा रही है. चीन में विशेष कर स्कूली बच्चों को निशाना बना कर असंतुष्ट लोगों द्वारा चाकू से हमला किये जाने की घटना आम है. पुलिस ने इस तरह के हमलों से निपटने के लिए देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










