उबर कैब की दिल्ली में वापसी, मेल कर दुष्‍कर्म पीडिता को दी जानकारी

Updated at : 24 Jan 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
उबर कैब की दिल्ली में वापसी, मेल कर दुष्‍कर्म पीडिता को दी जानकारी

न्यूयॉर्क : राजधानी दिल्ली में उबर कैब ने फिर से अपनी सेवा शुरू कर दी है. यह खबर कंपनी ने उस रेप पीडि़ता तक एक मेल के माध्‍यम से पहुंचाई है. यह जानकारी पीडिता के वकील ने दी है. यह खबर मीडिया में चल रही है कि पीडिता के वकील कंपनी के इस कार्रवाई से […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : राजधानी दिल्ली में उबर कैब ने फिर से अपनी सेवा शुरू कर दी है. यह खबर कंपनी ने उस रेप पीडि़ता तक एक मेल के माध्‍यम से पहुंचाई है. यह जानकारी पीडिता के वकील ने दी है. यह खबर मीडिया में चल रही है कि पीडिता के वकील कंपनी के इस कार्रवाई से काफी आश्‍चर्यचकित हैं.

उल्लेखनीय है कि उबर कैब में एक महिला के साथ रेप होने के बाद उसकी सेवाएं दिल्ली में बंद कर दी गई थी. इस संबंध में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के युवक जो कि उस कैब का ड्राईवर था गिरफ्तर किया था.

रेप पीड़िता के वकील डगलस विडगोर ने दिल्ली में इस टैक्सी सर्विस की वापसी पर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं कि कंपनी ने ‘भारत केंद्रित सुरक्षा उपाय’ लागू किए जाने का जो आश्वासन दिया है, उससे यात्रियों पर एक और हमला रुक जाएगा.

उन्होंने कहा कि उबेर ने उनके मुवक्किल को सीधे ईमेल करने का ‘दुस्साहस’ किया, जिसमें उसने कहा है कि वह दिल्ली के बाजार में फिर से आ गई है. आपको बतला दें की डगलस न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध वकील हैं और वह ऊबर रेप विक्टिम का केस लड़ रहे हैं, जिसके साथ ऊबर की टैक्सी में रेप हुआ था.

अब ऐसे में देखना है कि पीडिता के वकील इस संबंध में आगे क्या कार्रवाई करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola