प्रतिबंध के बाद भी जारी रखेंगे गतिविधियां : जमात उद दावा

Updated at : 23 Jan 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी जारी रखेंगे गतिविधियां : जमात उद दावा

लाहौर : पाकिस्तान सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को करारा जवाब देते हुए आतंकी संगठन जमात-उद-दावा ने कहा है कि वह अपनी गतिविधि जारी रखेगा. मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद की अगुवाई वाले संगठन जमात-उद-दावा ने देश भर में अपनी ‘कल्याणकारी’ गतिविधियों को रोकने से मना कर दिया है. जमात के प्रवक्ता […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को करारा जवाब देते हुए आतंकी संगठन जमात-उद-दावा ने कहा है कि वह अपनी गतिविधि जारी रखेगा. मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद की अगुवाई वाले संगठन जमात-उद-दावा ने देश भर में अपनी ‘कल्याणकारी’ गतिविधियों को रोकने से मना कर दिया है.

जमात के प्रवक्ता याहया मुजाहिद ने कहा, ‘‘विदेश विभाग अमेरिका के दबाव में भारत को खुश करने के लिए जेयूडी के खिलाफ बयान जारी कर रहा है.’’उसने कहा, ‘‘जेयूडी धार्मिक उपदेश और कल्याण की गतिविधियों को पूरे देश में जारी रखेगी.’’ पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता तसनीम असलम ने आज संवाददाता सम्मेलन में इस संगठन पर प्रतिबंध की पुष्टि की.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ष 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी हाफिज सईद की अगुवाई वाले संगठन जमात-उद-दावा तथा कुख्यात हक्कानी नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिकी दबाव के बाद आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में बड़ा बदलाव लाते हुए पाकिस्तान ने इन संगठनों को प्रतिबंधित सूची में शामिल कर दिया है.

पेशावर में सेना द्वारा संचालित एक स्कूल में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर अच्छे और बुरे उग्रवादियों के मध्य अंतर बंद करने के लिए दबाव बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है. हमले में करीब 150 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि जमात-उद-दावा और कई गुटों पर प्रतिबंध का फैसला सरकार ने कई दिन पहले किया था तथा इसके कार्यान्वयन का तौर तरीका तय करने का जिम्मा गृह मंत्रालय को सौंपा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola