पाकिस्तान में कोयले की खदान में गैस विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत

Updated at : 16 Jan 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोयले की खदान में गैस विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज कोयले की एक खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम छह मजदूर मारे गए और दस अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि ओरकजई एजेंसी के दोली इलाके में कोयले की एक खदान में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे […]

विज्ञापन

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज कोयले की एक खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम छह मजदूर मारे गए और दस अन्य घायल हो गए.

एक अधिकारी ने बताया कि ओरकजई एजेंसी के दोली इलाके में कोयले की एक खदान में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे कि जहरीली गैस एकत्र होने की वजह से विस्फोट हो गया.

स्थानीय लोगों और मजदूरों ने खदान से शवों को बाहर निकाला। मरने वाले सभी मजदूर खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के रहने वाले थे. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शवों को उनके गृह इलाके भेजा गया. ओरकजई कबायली एजेंसी में कोयले की 4,000 से अधिक खदानें हैं जिनमें 3,000 से अधिक मजदूर काम करते हैं.

ज्यादातर खदानें ऐसी हैं जहां न तो सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता है और न ही समुचित सुविधाएं हैं. दैनिक अखबार डॉन के अनुसार, इलाके में कोयला खनन की आधुनिक सुविधाएं न होने की वजह से ज्यादातर मजदूर परंपरागत प्रक्रियाओं का उपयोग कर अपनी जान खतरे में डालने के लिए बाध्य होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola