यूएस कैपिटल पर हमले की साजिश रचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Updated at : 15 Jan 2015 12:52 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: कांग्रेस की सीट यूएस कैपिटॅल पर हमला करने और सरकारी अधिकारियों को मारने की साजिश रचने के आरोप एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने पहले आइएसआइएस के समर्थन में ट्वीट भी किया था. मीडिया को जारी एक बयान में बताया गया है कि 20 वर्षीय क्रिस्टोफर ली कॅर्नेल ओहियो […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: कांग्रेस की सीट यूएस कैपिटॅल पर हमला करने और सरकारी अधिकारियों को मारने की साजिश रचने के आरोप एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी ने पहले आइएसआइएस के समर्थन में ट्वीट भी किया था. मीडिया को जारी एक बयान में बताया गया है कि 20 वर्षीय क्रिस्टोफर ली कॅर्नेल ओहियो का रहने वाला है और उसे कल एफबीआइ ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स (जेटीटीएफ) ने आपराधिक शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.
उस पर अमेरिकी सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को मारने की कोशिश करने का आरोप है.एफबीआइ ने कहा कि वर्ष 2014 के आखिर में यह शुरुआती खुफिया जानकारी थी कि कर्नेल ने आइएसआइएस को समर्थन की पेशकश करने वाला ट्वीट किया.
उसने बाद में एक मुखबिर को बताया कि वह जिहाद का इच्छुक है. कर्नेल ने अलग-अलग नाम से ट्विटर अकाउंट बनाए हुए थे, जिनका इस्तेमाल वह ऐसे वीडियो और अन्य सामग्री डालने के लिए करता था, जिससे आइएसआइएल को समर्थन के संकेत मिलते थे.
उसने हिंसक जिहाद के साथ ही साथ उत्तरी अमेरिका तथा अन्य जगहों पर हुए हिंसक हमलों का समर्थन भी किया था. इसके अलावा उसने वाशिंगटन डीसी आने से पहले कल एक अर्धस्वचालित रायफल और 600 गोलियां खरीदी थीं. जिसके कुछ देर बाद ही एजेंटों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




