पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बडे आतंकवादी हमले को नाकाम किया

कराची : बलूचिस्तान प्रांत में आज उस वक्त एक बडे आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक सडक के किनारे खडी मोटरसाइकिल पर लगाए गए बम को निष्क्रिय कर दिया. एक धार्मिक जुलूस को निशाना बनाने के लिए बम लगाया गया था. ‘फ्रंटियर कोर’ के जवानों ने […]
कराची : बलूचिस्तान प्रांत में आज उस वक्त एक बडे आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक सडक के किनारे खडी मोटरसाइकिल पर लगाए गए बम को निष्क्रिय कर दिया.
एक धार्मिक जुलूस को निशाना बनाने के लिए बम लगाया गया था. ‘फ्रंटियर कोर’ के जवानों ने सिबी सिटी में सडक पर खडी एक मोटरसाइकिल में लगाई गई आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. जिस सडक पर खडी मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था वहां से मिलाद-उन-नबी के सिलसिले में एक जुलूस गुजरना था.
‘डॉन’ ऑनलाइन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ बदमाशों ने जुलूस को निशाना बनाने के लिए मोटरसाइकिल पर चार किलोग्राम विस्फोटक रख दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




