चीन : फैक्टरी में विस्फोट से 17 की मौत 20 घायल

बीजिंग : दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत में एक फैक्टरी में आज हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक शहर फोशान के शुंदे जिले में फुवा इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढे नौ […]
बीजिंग : दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत में एक फैक्टरी में आज हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक शहर फोशान के शुंदे जिले में फुवा इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढे नौ बजे विस्फोट हुआ.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, विस्फोट में 17 लोग मारे गए जबकि 20 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को समीपवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया. विस्फोट की आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनाई दी. गुआंगदोंग प्रांत चीन के सबसे बड़े उत्पादन केंद्रों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




