सीरिया में बम विस्फोट में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत

Updated at : 29 Dec 2014 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में बम विस्फोट में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत

बेरुत : कार बम विस्फोट में सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो के कुर्द इलाके में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी.सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कल कहा कि क्विटना इलाके में कुर्द बलों के नियंत्रण वाले शहर में सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर हमला किया गया. संगठन ने कहा है कि […]

विज्ञापन

बेरुत : कार बम विस्फोट में सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो के कुर्द इलाके में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी.सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कल कहा कि क्विटना इलाके में कुर्द बलों के नियंत्रण वाले शहर में सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर हमला किया गया.

संगठन ने कहा है कि सुरक्षा जांच चौकी पर चार कुर्द लड़ाके और दो बच्चे मारे गए तथा 10 लोग घायल हो गए जिनमें बच्चे भी हैं.
इलाके में कुर्द लड़ाकों का इस्लामिक स्टेट से संघर्ष चल रहा है.
सीरिया में मार्च 2011 में राष्ट्रपति बशर अल असद सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से संघर्ष की शुरुआत हुई. थी. लेकिन, इसके ठीक बाद, प्रशासन के खिलाफ बागियों ने मोर्चा खोल दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola