अरे! कांके का काउंटर कहां है? खिजरी मिला?

रांची : ए! भइया, इ कांके का काउंटर कहां है? मीलिए नहीं रहा है, काफी देर से ढूंढ़ रहे हैं. तभी अचानक एक मतदानकर्मी ढूंढ़ते हुए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचा. वहां पहुंचते ही उसे खिजरीका काउंटर नजर आ गया. चैन की सांस ली, कहा : ‘अच्छा खिजरी का हीयें है.’ कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार […]
रांची : ए! भइया, इ कांके का काउंटर कहां है? मीलिए नहीं रहा है, काफी देर से ढूंढ़ रहे हैं. तभी अचानक एक मतदानकर्मी ढूंढ़ते हुए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचा. वहां पहुंचते ही उसे खिजरीका काउंटर नजर आ गया. चैन की सांस ली, कहा : ‘अच्छा खिजरी का हीयें है.’ कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में देखने को मिला.
काउंटर ढूंढ़ने में अफरा-तफरी का माहौल. सुबह 10 बजे से ही बूथ में रवाना होने के लिए मतदानकर्मियों का आना शुरू हो गया था. मतदानकर्मी स्टेडियम पहुंच रहे थे. कभी स्टेडियम के मुख्य दरवाजे पर खड़े लोगों से, तो कभी बाहर पूछ रहे थे. कई मतदानकर्मी तो बिरसा मुंडा स्टेडियम से लौट रहे थे. वहां पहुंच कर उन्हें मालूम चल रहा था कि खिजरी विधानसभा क्षेत्र का काउंटर हॉकी स्टेडियम में है. मतदान सामग्री के लिए विशेष काउंटर बनाये गये थे. स्टेडियम के भीतर उनके बैठने की व्यवस्था की गयी थी. सारे मतदानकर्मियों को बूथवार पुकारा जा रहा था. शाम चार बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को इवीए और जरूरी कागजात देकर बूथों के लिए रवाना कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




