ePaper

हाफिज सईद की गीदड़ भभकी, कहा - भारत को बर्बाद कर देंगे

Updated at : 06 Dec 2014 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद की गीदड़ भभकी, कहा - भारत को बर्बाद कर देंगे

लाहौर : भारत के खिलाफ एक बार फिर प्रतिबंधित जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने जहर उगला है. उसने काश्‍मीर राग अलापते हुए कहा कि भारत से आजादी हासिल करने में पाकिस्तान को कश्मीरियों की मदद करनी चाहिए साथ ही उसने भारत को बर्बाद कर देने की धमकी भी दी है. उल्लेखनीय है कि […]

विज्ञापन

लाहौर : भारत के खिलाफ एक बार फिर प्रतिबंधित जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने जहर उगला है. उसने काश्‍मीर राग अलापते हुए कहा कि भारत से आजादी हासिल करने में पाकिस्तान को कश्मीरियों की मदद करनी चाहिए साथ ही उसने भारत को बर्बाद कर देने की धमकी भी दी है. उल्लेखनीय है कि दो दिनों तक चले ऐतिहासिक मीनार ए पाकिस्तान सम्मेलन को पाकिस्तान सरकार की ओर से मदद दी गई. सरकार की ओर से इस सम्मेलन में लोगों को ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गयी.

हाफिज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि भारत अमेरिका की मदद के लिए अफगानिस्तान में सैनिक भेज सकता है तो मुजाहिदीन के पास कश्मीर जाने और अपने भाइयों की मदद करने का पूरा हक है. कश्मीरी भी मदद की फरियाद कर रहे हैं और उनकी अपील पर जवाब देना हमारा कर्तव्य है.’’

सईद के काफी संख्या में समर्थक समूचे पाकिस्तान से लाहौर पहुंचे. नवाज सरकार ने जेयूडी के मजमे में लोगों को लाने ले जाने के लिए कराची और हैदराबाद से दो विशेष ट्रेनें भी चलाई थीं. आतंकवादी घोषित किए जाने के बावजूद पाकिस्तान में छुट्टा घूम रहे सईद ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भारत को यह भी दृढता से कहने को कहा कि कश्मीर मुद्दा का हल संयुक्त राष्ट्र के संकल्प के तहत शांतिपूर्ण तरीके से हो. अन्यथा यह उनकी सरकार के लिए बाध्यकारी होगा कि आजादी हासिल करने में कश्मीरियों का पूरा समर्थन किया जाए. सईद प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर ए तैयबा का भी संस्थापक है.

उसने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि नवाज शरीफ को कहना चाहते हैं यदि भारत प्रेम की भाषा नहीं सुनता है तब उन्हें कश्मीरियों को अपनी आजादी हासिल करने में खुला समर्थन करना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola