ePaper

बरहेट से हेमंत ने भरा परचा

Updated at : 02 Dec 2014 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
बरहेट से हेमंत ने भरा परचा

लोबिन तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी ने भी भरा नामांकन का परचा साहिबगंज : विधानसभा चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को बरहेट से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन व बोरियो से झामुमो प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. सुबह 11:40 बजे सबसे पहले बरहेट विस के झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने एसी […]

विज्ञापन

लोबिन तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी ने भी भरा नामांकन का परचा

साहिबगंज : विधानसभा चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को बरहेट से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन व बोरियो से झामुमो प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. सुबह 11:40 बजे सबसे पहले बरहेट विस के झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने एसी निरंजन कुमार के समक्ष अपने प्रस्तावक के साथ एक सेट में नामांकन दाखिल किया.

मौके पर पंकज मिश्र, बिटिया मुमरू उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर बारियो विस के प्रत्याशी के रूप में झामुमो प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने बोरियो विस सभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ जितेंद्र कुमार देव के समक्ष नामांकन दाखिल किया. मौके पर पार्टी के सुरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव सहित कई नेता उपस्थित थे. बारियो से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इलियास मुमरू व रामा पहाड़िया ने नामांकन दाखिल किया. इधर नामांकन को देखते हुए समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. प्रत्याशी सहित चार लोग ही अंदर आ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola