14 वर्षो में झारखंड बन गया लूटखंड : वृंदा
Updated at : 02 Dec 2014 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : झारखंड को 14 वर्षो में भाजपा, कांग्रेस व गंठबंधन के सहयोगी पार्टियों ने लूटखंड बना दिया है. उपरोक्त बातें सीपीआइएम के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने सोमवार को सिंघीदलान स्थित नगर भवन के पास जन सभा को संबोधित करते हुए कही. कहा : भाजपा का मोदी नारा झारखंड में नहीं चलेगा. भाजपा […]
विज्ञापन
राजमहल : झारखंड को 14 वर्षो में भाजपा, कांग्रेस व गंठबंधन के सहयोगी पार्टियों ने लूटखंड बना दिया है. उपरोक्त बातें सीपीआइएम के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने सोमवार को सिंघीदलान स्थित नगर भवन के पास जन सभा को संबोधित करते हुए कही. कहा : भाजपा का मोदी नारा झारखंड में नहीं चलेगा.
भाजपा जनता को स्वच्छ भारत के नाम पर झूठा सपना दिखा रही है. जनता के बीच मजहब का बीज बो रही है. दल बदलुओं को पार्टी का टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है. आज राजमहल में भाजपा का विधायक रहे राजद का प्रत्याशी के रूप में खड़ा है. झामुमो कहता है झारखंड उसके दिल में है. ये सिर्फ गद्दी के लिए राजनीति करता है.
करात ने कहा बीजेपी को कोई टक्कर दे सकता है तो वो है सीपीआइएम. बाकी सभी भाजपा के साथ हाथ मिलाने वाला है. स्थानीय मुद्दों को लेकर कहा कि टेट पास करने वाले राजमहल क्षेत्र के बेराजगार युवक को स्थानीयता का सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण नौकरी नहीं मिल रही है. अपने पार्टी के प्रत्याशी पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता विकास के लिए मो रफीकुल आलम के विजयी करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




