ePaper

अमित शाह व प्रधान की चुनावी सभा आज

Updated at : 24 Nov 2014 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह व प्रधान की चुनावी सभा आज

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 24 नवंबर को विभिन्न विधानसभाओं में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. अमित शाह के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह के कार्यक्रम 11.30 बजे -सरायकेला विधानसभा के कांटा मैदान […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 24 नवंबर को विभिन्न विधानसभाओं में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. अमित शाह के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद रहेंगे.

अमित शाह के कार्यक्रम

11.30 बजे -सरायकेला विधानसभा के कांटा मैदान

12.45 बजे -बहरागोड़ा विधानसभा के नेताजी सुभाष चौक मैदान

2.15 बजे -तमाड़ विधानसभा के मुंडा मैदान, बुंडू

3.20 बजे -मांडर विधानसभा के मांडर कॉलेज मैदान.

धर्मेद्र प्रधान के कार्यक्रम

12.25 बजे -कोलेबिरा विधानसभा के रामनवमी चट्टान मैदान.

1.20 बजे -सिमडेगा विधानसभा के बाजारटांड ब्रिलियेंट स्कूल मैदान

2.50 बजे -पोटका विधानसभा के डुमरिया कुमरासोल मैदान.

रवींद्र राय के कार्यक्रम

11.00 बजे -बगोदर विधानसभा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के नामांकन

1.20 बजे -बोकारो विधानसभा प्रत्याशी बिरंची नारायण के नामांकन

अर्जुन मुंडा के कार्यक्रम

11.05 बजे-झरिया विधानसभा प्रत्याशी संजीव सिंह व निरसा विधानसभा प्रत्याशी गणोश मिश्र के नामांकन

1.20 बजे-बोकारो विधानसभा प्रत्याशी बिरंची नारायण के नामांकन.

2.45 बजे-मांडर विधानसभा में चुनावी सभा.

पहले चरण का प्रचार खत्म, मतदान कल

रांची : झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का काम समाप्त हो गया. मतदान 25 नवंबर को होगा.पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदानकर्मियों को सोमवार से मतदान केंद्रों पर भेजा जायेगा. राज्य के मंत्रिमंडल निर्वाचन कार्यालय ने सभी जिला निर्वाची पदाधिकारियों से संपर्क कर तैयारी के बारे में जानकारी ली. पहले चरण के चुनाव में पहले चरण में 199 प्रत्याशी मैदान में हैं. सबसे अधिक प्रत्याशी डालटनगंज और सबसे कम प्रत्याशी चतरा में हैं. मतदान में करीब 33 लाख मतदाता हिस्सा लेंगे. कुल 3939 मतदान केंद्र होंगे, जिस पर 35425 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola