कांग्रेस ने हटिया से आलोक दुबे को उतारा
Updated at : 18 Nov 2014 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने हटिया से आलोक दुबे को प्रत्याशी बनाया है. वहीं जामताड़ा से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के बेटे डॉ इरफान अंसारी को प्रत्याशी बनाया है. महेशपुर से देवीलाल मुरमू, मधुपुर से मो फैयाज अहमद कैसर, बगोदर से पूजा […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने हटिया से आलोक दुबे को प्रत्याशी बनाया है. वहीं जामताड़ा से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के बेटे डॉ इरफान अंसारी को प्रत्याशी बनाया है. महेशपुर से देवीलाल मुरमू, मधुपुर से मो फैयाज अहमद कैसर, बगोदर से पूजा चटर्जी और ईचागढ़ से हिक्किम चंद्र महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है.
चुनाव चिह्न् का वितरण
रांची : मांडर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां से सोमवार को एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. रांची जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में अब गंगोत्री कुजूर, बुधवा उरांव, रवींद्र भगत , बंधु तिर्की, सुखमनी तिग्गा, सुरेश केरकेट्टा, अजय तिर्की, आनंद कुमार भगत, देवकुमार धान, वजय प्रकाश मिंज, शिवनाथ तिग्गा , सुनील उरांव, हेमलता उरांव आदि 13 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं. सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न् का आवंटन भी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




