ePaper

झाविमो में शामिल हुए देवेंद्र कुंवर

Updated at : 17 Nov 2014 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो में शामिल हुए देवेंद्र कुंवर

दुमका : कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने झारखंड विकास मोरचा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया. देवेंद्र कुं वर अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ जेवीएम में शामिल होने के लिए दुमका पहुंचे थे. श्री कुंवर दो बार […]

विज्ञापन
दुमका : कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने झारखंड विकास मोरचा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया. देवेंद्र कुं वर अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ जेवीएम में शामिल होने के लिए दुमका पहुंचे थे. श्री कुंवर दो बार जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
पहली बार वे 1995 में झारखंड मुक्ति मोरचा के टिकट पर विधायक बने थे और लगभग 11 हजार मतों से जनता दल के उम्मीदवार जवाहर प्रसाद सिंह को पराजित किया था. दूसरी बार वे वर्ष 2000 में भाजपा के उम्मीदवार बन कर चुनाव मैदान में उतरे, तब उन्होंने बीएसपी उम्मीदवार हरिनारायण राय को तकरीबन पांच हजार मतों से पराजित किया था. 2005 व 2009 के चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी हरिनारायण राय से हार गये थे. 2005 का चुनाव उन्होंने भाजपा से और फिर 2009 का चुनाव जेएमएम से लड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola