रेखा मंडल सहित कई ने थामा झाविमो का दामन

रांची : झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड मुक्ति मोरचा की केंद्रीय सचिव रेखा मंडल ने समर्थकों के साथ शनिवार को झारखंड विकास मोरचा का दामन थाम लिया. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रीमती मंडल का माला पहना कर स्वागत […]
रांची : झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड मुक्ति मोरचा की केंद्रीय सचिव रेखा मंडल ने समर्थकों के साथ शनिवार को झारखंड विकास मोरचा का दामन थाम लिया.
पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रीमती मंडल का माला पहना कर स्वागत किया. उनके साथ पार्षद प्रफुल मंडल, खिरधर महतो, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जीतलाल सिंह और अन्य ने भी झाविमो की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल होने वालों में संतोष सिंह, अशोक कच्छप, मनोरंजन विश्वकर्मा, सरयू शर्मा, मो शमीम, अशोक गोप, दीपक तिर्की समेत अन्य लोग शामिल हैं.
बाबूलाल मरांडी व प्रदीप यादव ने माला पहना कर नये सदस्यों का स्वागत किया. मौके पर पार्टी के रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव रंजन मिश्र, जीतेंद्र वर्मा, केके पोद्दार, संतोष कुमार, जीतेंद्र वर्मा, सुनील गुप्ता समेत अन्य नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




