आज घाघरा, पांकी में अमित शाह व मनिका, रंका में राजनाथ की सभा

02 दिन 16 सभाएं रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार और सोमवार को झारखंड में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. दोनों रविवार सुबह 10 बजे रांची पहुंचेंगे और आठ-आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोनों नेता सोमवार को ही वापस लौट जायेंगे. रविवार को […]
02 दिन 16 सभाएं
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार और सोमवार को झारखंड में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. दोनों रविवार सुबह 10 बजे रांची पहुंचेंगे और आठ-आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोनों नेता सोमवार को ही वापस लौट जायेंगे. रविवार को रात्रि विश्रम रांची में ही करेंगे.
16 नवंबर : अमित शाह लोहरदगा, चतरा, पांकी और घाघरा में सभा करेंगे
राजनाथ सिंह हैदरनगर, भवनाथपुर, रंका व मनिका में संबोधित करेंगे
17 नवंबर : अमित शाम नगर उंटारी, गढ़वा, हुसैनाबाद और गुमला में बोलेंगे त्न राजनाथ सिंह चतरा, पाटन, पांडू और मनातू में बोलेंगे
नहीं मिली अनुमति, वापस लौटे कलराज
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र 15 नवंबर को रांची पहुंचे. हेलीकॉप्टर से पलामू में सभा करने गये. पर सभा की अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. वह तीन दिनों के दौरे पर झारखंड आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




