झामुमो जमीन से जुड़ी पार्टी : हेमंत

जारी (गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के जरमना पारिस मैदान में शुक्रवार को झामुमो का चुनावी सभा हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी भूषण तिर्की के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस सपने के साथ झारखंड राज्य बना. लेकिन यहां की राष्ट्रीय पार्टियों […]
जारी (गुमला) : अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के जरमना पारिस मैदान में शुक्रवार को झामुमो का चुनावी सभा हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी भूषण तिर्की के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस सपने के साथ झारखंड राज्य बना. लेकिन यहां की राष्ट्रीय पार्टियों ने राज्य को विकास होने नहीं दिया.
आज भी झामुमो राज्य के विकास के लिए काम कर रहा है. झामुमो जल व जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है. भाजपा व अन्य पार्टियां जो काम 14 साल में नहीं कर सकीं. झामुमो ने राज्य के विकास के लिए 14 माह में कई काम किये. भाजपा भ्रष्टाचारी पार्टी है. उससे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती. वे सिर्फ पूंजीपतियों की राजनीति करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




