ePaper

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान आज रांची में

Updated at : 11 Nov 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान आज रांची में

रांची. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सह चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान 11 नवंबर को रांची आयेंगे. वह दिन के नौ बजे रांची पहुंचेंगे. श्री प्रधान भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के समारोह में शरीक होंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली दिन के 3.30 बजे रांची पहुंचेंगे. कार्यक्रम में […]

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सह चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान 11 नवंबर को रांची आयेंगे. वह दिन के नौ बजे रांची पहुंचेंगे. श्री प्रधान भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के समारोह में शरीक होंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली दिन के 3.30 बजे रांची पहुंचेंगे. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे शाम 6.30 बजे दिल्ली वापस लौट जायेंगे.

रांची. झारखंड विधासभा के दूसरे चरण के लिए भाजपा के आठ प्रत्याशी 11 व 12 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे. बहरागोड़ा सीट पर दिनेशानंद गोस्वामी 11 नवंबर को घाटशिला में दिन के 11 से 12 बजे बीच नामांकन करेंगे. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं दीपक प्रकाश भी उपस्थित रहेंगे. सिमडेगा में विमला प्रधान एक से तीन बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगी.

इस अवसर पर उनके साथ अर्जुन मुंडा और त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे. चाईबासा में जेबी तुबिद 12 दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगे. उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उपस्थित रहेंगे. मांडर से गंगोत्री कुजूर 12 दिसंबर को रांची में नामांकन दाखिल करेंगी. उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव रहेंगे. इसी दिन सिसई से दिनेश उरांव गुमला में दिन के 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. उनके साथ प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय उपस्थित रहेंगे. मनोहरपुर प्रत्याशी गुरुचरण नायक 12 दिसंबर को चक्रधरपुर में परचा दाखिल करेंगे. उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी रहेंगे.
टेक्नोक्रेट बढ़ायेंगे भाजपा का जनाधार
कौन हैं सुबोध कुमार शर्मा
खुद आइआइटी से पढ़े सुबोध कुमार शर्मा आइआइटी-रुड़की के शिक्षक भी रहे हैं. वर्ष 2003 में देश के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर शोध के लिए उन्होंने शिक्षक की नौकरी छोड़ दी. भाजपा ने उन्हें तब अपने साथ लिया, जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चला रही थी. तब अरविंद केजरीवाल ने सैकड़ों आइआइटियन्स को अभियान में लगाया था. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सुबोध को इसी वर्ष जनवरी में टेक्निकली स्ट्रांग इंडिया सेल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली भाजपा को तकनीक से प्यार व एतबार है. पार्टी की चुनावी तकनीक ने अपना असर भी दिखाया है. लोकसभा चुनाव में आजमाये गये ये नुस्खे अब झारखंड व जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में भी आजमाये जायेंगे. मोदी के टेक्निकली स्ट्रांग इंडिया सेल के राष्ट्रीय संयोजक सुबोध कुमार शर्मा इन दिनों रांची में हैं. प्रधानमंत्री का सपना सच करने में लगे इस शख्स के पास दुनियाभर के करीब 30 हजार टेक्नोक्रेट व आइआइटियंस के संपर्क नंबर हैं. शर्मा की टीम के लोगों ने झारखंड के 2500 आइआइटियंस व टेक्नोक्रेट के संपर्क नंबर, ई-मेल आइडी व पोस्टल एड्रेस इकट्ठा कर रखा है.
श्री शर्मा के अनुसार इस सूची को 10 हजार तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम झारखंड के तकनीकी शिक्षण संस्थानों व औद्योगिक घरानों का भ्रमण करेगी. यहां वे ग्रामीण पृष्ठभूमि के टेक्नोक्रेट से संपर्क करेंगे, जिनके पास अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सीमित संसाधन व अवसर हैं. सुबोध ने कहा कि हमें उन युवाओं का वोट नहीं, उनके कीमती सुझाव व विचार चाहिए, जिससे मोदी के टेक्निकली स्ट्रांग इंडिया का सपना पूरा हो सके. इनका समावेश अगली भाजपा सरकार के कार्यक्रमों में भी होगा. श्री शर्मा की टीम राज्य सूचना तकनीक सेल के मनीष कुमार व भानु जालान का सहयोग ले रही है. इनसे झारखंड के वैसे लोगों की सूची बनाने को कहा गया है, जो तकनीकी शिक्षा वाले पृष्ठभूमि के हैं. श्री शर्मा के अनुसार अब तक राज्य के 30 विधानसभा सीटों की यह सूची तैयार कर ली गयी है. पार्टी नेतृत्व राज्य के किसी विकास मॉडल पर काम करने से पहले यहां के लोगों को भी विश्वास में लेना चाहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola