आजसू पार्टी अब भाजपा की ‘बी’ टीम है : हेमंत सोरेन
Updated at : 09 Nov 2014 11:38 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग (झारखंड) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आजसू अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो पर विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का साथ छोडने का आरोप लगाया. जिले के बरही में एक जनसभा में सोरेन ने कहा, ‘‘आजसू भाजपा की ‘बी’ टीम हो गयी है. सुदेश […]
विज्ञापन
हजारीबाग (झारखंड) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आजसू अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो पर विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का साथ छोडने का आरोप लगाया.
जिले के बरही में एक जनसभा में सोरेन ने कहा, ‘‘आजसू भाजपा की ‘बी’ टीम हो गयी है. सुदेश महतो अवसरवादी हैं. उन्होंने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को छोड दिया भले ही उन लोगों ने :आजसू से: टिकट की आस में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम किया हो. ’’ बैठक के दौरान उन्होंने आजसू छोडकर आयी सबी देवी और उनके समर्थकों का झारखंड मुक्ति मोर्चा :जेएमएम: में शामिल होने का स्वागत किया और बरही से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया.
देवी आजसू नेता तिलेश्वर साहू की पत्नी हैं. कुछ महीने पहले पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया :पीएलएफआई: के संदिग्ध उग्रवादियों ने साहू की हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




