जब लड़की की सुंदरता से भंग हुआ फुटबॉलरों का ध्यान

Updated:
विज्ञापन
जब लड़की की सुंदरता से भंग हुआ फुटबॉलरों का ध्यान

बेलग्रेड : बेलग्रेड में एक मैच के दौरान बाउंड्री के पास खड़ी लड़की को खिलाड़ियों ने वहां से चले जाने को कहा. खिलाड़ियों ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उस लड़की की सुंदरता खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर रही थी. यह वाकया टीवी प्रेजेंटर कटरीना स्रेकोविच के साथ हुआ, जब वह फुटबॉल का मैच कवर करने […]

विज्ञापन
बेलग्रेड : बेलग्रेड में एक मैच के दौरान बाउंड्री के पास खड़ी लड़की को खिलाड़ियों ने वहां से चले जाने को कहा. खिलाड़ियों ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उस लड़की की सुंदरता खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर रही थी. यह वाकया टीवी प्रेजेंटर कटरीना स्रेकोविच के साथ हुआ, जब वह फुटबॉल का मैच कवर करने स्टेडियम पहुंची.
कटरीना ने कहा कि इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ी मेरे सवालों के जवाब नहीं दे पाते थे, क्योंकि वे मुङो घूरते रहते थे. एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक कटरीना ने बताया : हां मैं मानती हूं कि शुरुआत में ऐसी समस्या होती थी, पर लगता है कि अब उन्हें मेरी आदत हो गयी है. पहले-पहल तो मुङो लगा था कि वे लोग मेरे साथ काम ही नहीं कर पायेंगे.
कौन है कटरीना
25 साल की कटरीना सर्बिया में मशहूर टीवी एंकर है और उन्हें फुटबॉल पसंद है. वह रेड स्टार बेलग्रेड टीम की समर्थक हैं और अक्सर मैच देखने जाती हैं. वह बताती हैं : मुङो एक-दो बार चले जाने को कहा गया, क्योंकि खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि उनका ध्यान बंट रहा है. स्रेकोविच का इंस्टाग्राम पेज काफी हिट है और वह वहां अक्सर अपनी तसवीरें पोस्ट करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola