पाकिस्तान : दो विस्फोटों में छह की मौत, चार घायल
Updated at : 07 Nov 2014 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में शांति कमेटी के प्रमुख और उनके पुत्र को निशाना बनाकर आज किये गए दो सडक किनारे बम विस्फोटों में कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. यह विस्फोट मोहमंद एजेंसी के सफी क्षेत्र में हुआ और मृतक संख्या बढने […]
विज्ञापन
पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में शांति कमेटी के प्रमुख और उनके पुत्र को निशाना बनाकर आज किये गए दो सडक किनारे बम विस्फोटों में कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. यह विस्फोट मोहमंद एजेंसी के सफी क्षेत्र में हुआ और मृतक संख्या बढने की आशंका है.
समाचार पत्र ‘द डान’ ने स्थानीय कबायलियों के हवाले से बताया कि रिमोर्ट कंट्रोल से किये गए पहले आईईडी विस्फोट से मोटरसाइकिल सवार शांति कमेटी के सदस्यों को निशाना बनाया गया। दूसरा विस्फोट तब किया गया जब पहले विस्फोट स्थल से शव और घायलों को हटाया जा रहा था. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. सुरक्षा और राहत टीमें विस्फोट स्थल पर पहुंच गई हैं और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है. घटना की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




