झाविमो : गठबंधन नहीं हो पाने के लिए कांग्रेस नेता है जिम्मेदार
Updated at : 31 Oct 2014 10:54 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार नहीं हो पाने के लिए आज कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदार ठहराया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड में पार्टी के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने कांग्रेस, राजद और जदयू के […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार नहीं हो पाने के लिए आज कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदार ठहराया.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड में पार्टी के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने कांग्रेस, राजद और जदयू के बीच गठबंधन की घोषणा करते हुए झाविमो का उल्लेख नहीं किया.झाविमो के महासचिव प्रवीण सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘कल दिल्ली में हमने एक बैठक में भाग लिया जहां कांग्रेस और राजद के नेता भी मौजूद थे.
उनके साथ जब हमारी पार्टी के गठबंधन को अंतिम रुप दे दिया गया था तब कांग्रेस के एक नेता ने इस पर पानी फेर दिया.’’ उन्होंने कहा कि झाविमो के प्रधान महासचिव और विधायक प्रदीप यादव भी बैठक में मौजूद थे.
सिंह ने कहा, ‘‘हमने कांग्रेस नेता से कहा कि हम जा रहे हैं और अगर आप हमारे साथ गठबंधन चाहते हैं तो आप एसएमएस या किसी अन्य माध्यम से हमें संपर्क कर सकते हैं.’’ सिंह ने कहा कि 2 नवंबर को झाविमो उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




