ePaper

गंठबंधन की सरकार से ऊब चुकी है जनता : अर्जुन मुंडा

Updated at : 25 Oct 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
गंठबंधन की सरकार से ऊब चुकी है जनता : अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा जमशेदपुर : महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गंठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है. मैं इतना कहना चाहता हूं कि झारखंड की जनता गंठबंधन से ऊब चुकी है. आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन […]

विज्ञापन
जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा
जमशेदपुर : महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गंठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है. मैं इतना कहना चाहता हूं कि झारखंड की जनता गंठबंधन से ऊब चुकी है.
आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का मन बना चुकी है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कही.
उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोल-बाला है. राज्य सरकार जनहित के बजाय निजहित की योजनाएं बना रही हैं. चुनाव से पहले आनन-फानन में योजनाएं लागू की जा रही है. इस मामले में चुनाव आयोग को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए. राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति खराब है. सांप्रदायिक तनाव पैदा कर राज्य सरकार चुनाव में उसका लाभ उठाना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola