नेपाल में घातक बर्फीले तूफान से चार भारतीयों की मौत

काठमांठो : नेपाल में भीषण बर्फीले तूफान से चार भारतीयों की मौत हो गयी है. भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि नेपाल के सबसे भीषण बर्फीले तूफान से पर्वतारोहियों को शिकार होना पड़ा. तूफान के चलते कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें चार भारतीय भी शामिल थे. उत्तर-पश्चिम […]
काठमांठो : नेपाल में भीषण बर्फीले तूफान से चार भारतीयों की मौत हो गयी है. भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि नेपाल के सबसे भीषण बर्फीले तूफान से पर्वतारोहियों को शिकार होना पड़ा. तूफान के चलते कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें चार भारतीय भी शामिल थे.
उत्तर-पश्चिम हिमालय के मुस्तांग, मनंग और अन्नपूर्णा सर्किट में आए सबसे भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आने से अब तक चार भारतीय नागरिक मारे गए और एक नागरिक लापता है. यह तूफान नेपाल में आए अब तक के सबसे भीषण बर्फीले तूफानों में से एक है. भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे का शिकार हुए भारतीयों की पहचान देबाशीष देव, अरुप रायचौधरी, सुनील सेन और इंद्रनील घोष के रुप में हुई है. सेन, घोष और देव पश्चिम बंगाल से थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




