बिलावल की पार्टी पीपीपी की वेबसाइट हैक, तिरंगा लहराया
Updated at : 09 Oct 2014 5:33 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भूट्टो के द्वारा भारत के खिलाफ दिए गये बयान से नाराज कुछ लोगोंके समूह ने पीपीपी की ऑफिसियल वेबसाइट (ppp.org.pk) हैक कर लिया है. दरअसल बिलावल भुट्टो ने पिछले महीने आक्रमक रूप से भारत के खिलाफ बयान देते हुए कश्मीर को पाकिस्तान में लाने की बात कही […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भूट्टो के द्वारा भारत के खिलाफ दिए गये बयान से नाराज कुछ लोगोंके समूह ने पीपीपी की ऑफिसियल वेबसाइट (ppp.org.pk) हैक कर लिया है. दरअसल बिलावल भुट्टो ने पिछले महीने आक्रमक रूप से भारत के खिलाफ बयान देते हुए कश्मीर को पाकिस्तान में लाने की बात कही थी.
बिलावल के इस बयान से नाराज ‘ब्लैक ड्रैगेन’ नाम के हैकरों के समूह ने पार्टी की ऑफिसियल वेबसाइट को हैक करने की जिममेदारी ली है. हैकरों ने वेबसाइट के होम पेज को बदलकर इस पर तिरंगा झंडा लगा दिया है. साथ में बिलावल के दिए गए बयान की जमकर खिल्ली भी उडायी है.
हैकरों ने इस पेज पर एक संदेश भी छोडा है इसमें बिलावल के कश्मीर पर दिए बयान के जवाब में लिखा गया है कि ‘आपको बिना किसी भी तरह की हिंसा के बता दूं कि पाकिस्तान कभी कश्मीर को हासिल नहीं कर सकता है. यह बात आपको स्वीकार कर लेनी चाहिए.’
हैकरों ने साइट पर पाकिस्तान को जवाब देते हुए अविभाजित भारत की तस्वीर लगाते हुए चेतावनी भी दी है कि ‘अगली बार अगर कश्मीर लेने की बात की तो भारत का मानचित्र कुछ इस तरह का होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




