पाक ने भारत पर लगाया अमन-चैन बिगाड़ने का आरोप, कहा, सैनिकों पर लगाये लगाम
Updated at : 07 Oct 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर से उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है. भारतीय सीमा पर खुद लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है और उलटा भारत पर आरोप लगा रहा है कि सीमा पर अमन चैन तोड़ने में भारतीय सैनिकों का हाथ है. नियंत्रण रेखा पर संघर्ष […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर से उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है. भारतीय सीमा पर खुद लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है और उलटा भारत पर आरोप लगा रहा है कि सीमा पर अमन चैन तोड़ने में भारतीय सैनिकों का हाथ है.
नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम तेज होने के बीच पाकिस्तान ने आज भारत पर आरोप लगाया कि वह सीमा पर अमन चैन बनाये रखने के प्रयासों को बेकार कर रहा है तथा उसे अपने बलों को रोकना चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के हालात पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा, भारत सरकार पाकिस्तान द्वारा कूटनीतिक स्तर पर पुरजोर विरोध दर्ज कराने के बावजूद अपने बलों को रोक नहीं पाई है.
उन्होंने एक बयान में कहा, हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि संघर्ष विराम और गोलाबारी तत्काल रोकी जाए तथा हमें अमन-चैन बनाने में मदद करें. अजीज ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार अत्यंत संयम बरत रही है और जिम्मेदाराना बरताव कर रही है.
उन्होंने कहा, हमने भारत की तरफ दोस्ती का हाथ भी बढाया. हालांकि विदेश सचिव स्तर की बातचीत अचानक से रद्द करके भारतीय पक्ष ने शांति के हमारे सभी प्रयासों को अस्वीकार कर दिया. हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय पक्ष शांति कायम होने के मौके का लाभ उठाएगा.
अजीज ने कहा, क्षेत्र और दोनों देशों की जनता के व्यापक हित में नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा :वर्किंग वाउंड्री: पर संघर्ष विराम कायम किया जाना चाहिए. हम अकसर डीजीएमओ के बीच हॉटलाइन जैसे उपलब्ध माध्यमों के पूरी तरह इस्तेमाल और सेक्टर कमांडरों की बैठक की मांग करते रहे हैं.
अजीज ने कहा, दुर्भाग्य से नियंत्रण रेखा और वर्किंग वाउंड्री पर अमन चैन बनाने के हमारे सभी प्रयासों को भारत की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला. उनके मुताबिक, यूएनएमओजीआईपी (भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह) को भी नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री पर अमन चैन बनाये रखने के लिए संघर्ष विराम पर निगरानी में उसकी आवश्यक भूमिका निभाने के लिहाज से समर्थ बनाया जाना चाहिए.
उधर, भारतीय अधिकारियों के अनुसार जम्मू और पुंछ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी में भारत की तरफ पांच ग्रामीण मारे गये और 34 लोग घायल हो गये. इसकी भारत ने कड़ी निंदा की. पाकिस्तान का हालांकि कहना है कि भारतीय बलों की गोलीबारी में उसके चार नागरिक मारे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




