Viral : सीरिया में बम धमाकों की आवाज पर बेटी को खिलखिलाना सिखा रहा यह शख्स, देखें Video

लगभग एक दशक से गृह युद्ध का दंश झेल रहे सीरिया से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक पिता (मोहम्मद अब्दुल्ला) अपनी 4 साल की बेटी (सेल्वा) को हंसाता नजर आ रहा है. यह वीडियो लाफिंग गेम जरूर है, लेकिन इसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं. इस वीडियो […]
लगभग एक दशक से गृह युद्ध का दंश झेल रहे सीरिया से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक पिता (मोहम्मद अब्दुल्ला) अपनी 4 साल की बेटी (सेल्वा) को हंसाता नजर आ रहा है. यह वीडियो लाफिंग गेम जरूर है, लेकिन इसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं.
इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर जीशान अयूब ने भी ट्वीट किया है. जीशान ने जो वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ जीशान ने लिखा, यह सबसे दिल दहला देने वाली बात है, इसे जब आप सुनेंगे.
This is the most heart wrenching thing you will hear…😔😔😔 https://t.co/7RImjHSJpt
— Mohd. Zeeshan Ayyub (@Mdzeeshanayyub) February 17, 2020
मालूम हो कि सीरिया में रहने वाले लोग हर वक्त डर के साये में जीने को मजबूर हैं. सीरिया में हो रहे हमलों ने अब तक 9 लाख लोगों को अपना घर-बार छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. यहां पर बच्चों पर इस युद्ध का गहरा मनोवैज्ञानिक असर हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




