ePaper

कोरोना वायरस से हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नये मामले

Updated at : 13 Feb 2020 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस से हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नये मामले

बीजिंग : चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई. प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है. चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं.

चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए थे. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी.

टीम ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola