भारतीय मूल की लेखिका बिलन को ब्रिटेन का बाल साहित्य पुरस्कार

लंदन : भारतीय मूल के जसबिंदर बिलन को हिमालय की पृष्ठभूमि पर आधारित उनके पहले उपन्यास के लिए ब्रिटेन का प्रसिद्ध बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है. अपनी दादी के साथ बचपन के मजबूत रिश्ते के आधार पर बिलन ने ‘आशा एंड द स्पिरिट बर्ड’ उपन्यास लिखा है, जो नौ साल या उससे अधिक […]
लंदन : भारतीय मूल के जसबिंदर बिलन को हिमालय की पृष्ठभूमि पर आधारित उनके पहले उपन्यास के लिए ब्रिटेन का प्रसिद्ध बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है. अपनी दादी के साथ बचपन के मजबूत रिश्ते के आधार पर बिलन ने ‘आशा एंड द स्पिरिट बर्ड’ उपन्यास लिखा है, जो नौ साल या उससे अधिक उम्र के पाठकों के लिए है.
प्रतिस्पर्धा में इस उपन्यास ने तीन अन्य चयनित पुस्तकों को पीछे छोड़ते हुए 2019 का ‘कोस्टा चिल्ड्रन्स अवॉर्ड’ अपने नाम कर लिया. पुरस्कार के तहत बिलन को 5000 पाउंड की राशि मिलेगी. यह प्रतियोगिता ब्रिटेन और आयरलैंड में रहने वाले लेखकों के लिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




