पाकिस्तान सरकार ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया

कराचीः पाकिस्तान सरकार ने सिंध प्रांत के लांधी शहर की मलीर जिला जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा करने का आदेश दिया. पिछले एक साल से जेल में बंद भारतीय मछुआरों को लाहौर जाने वाली ट्रेन में बैठाया गया है, जहां से उन्हें वाघा सीमा ले जाया जाएगा और भारतीय अधिकारियों […]
कराचीः पाकिस्तान सरकार ने सिंध प्रांत के लांधी शहर की मलीर जिला जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा करने का आदेश दिया. पिछले एक साल से जेल में बंद भारतीय मछुआरों को लाहौर जाने वाली ट्रेन में बैठाया गया है, जहां से उन्हें वाघा सीमा ले जाया जाएगा और भारतीय अधिकारियों के हवाले किया जाएगा.
मलीर जेल के अधीक्षक औरंगज़ेब खान ने बताया कि भारतीय मछुआरों को छोड़ने का आदेश गृह मंत्रालय से आया है. उन्होंने बताया, हमारी जेल में अब भी करीब 237 भारतीय मछुआरे हैं जिन्हें पाकिस्तान के जल क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए जेल भेजा गया है.
सामाजिक कल्याण ट्रस्ट ईधी फाउंडेशन चलाने वाले फैसल ईधी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को लाहौर जाने वाली ट्रेन में बैठाने से पहले उन्हें पैसे और कुछ जरूरी सामान दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




