सीएचएसएल की तैयारी का करें प्लान, जानें परीक्षा का पैटर्न

बारहवीं के बाद सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर युवा एसएससी-सीएचएसएल परीक्षा देते हैं. इस परीक्षा का पहला चरण आगामी मार्च में आयोजित किया जायेगा. जानें, कैसे करें इस परीक्षा की मजबूत तैयारी… कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित हाेनेवाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) के लिए आवेदन प्रक्रिया […]
बारहवीं के बाद सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर युवा एसएससी-सीएचएसएल परीक्षा देते हैं. इस परीक्षा का पहला चरण आगामी मार्च में आयोजित किया जायेगा. जानें, कैसे करें इस परीक्षा की मजबूत तैयारी…
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित हाेनेवाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों/ मंत्रालयों/ कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क/ जूनियर सेक्रेटेरियल, पोस्टल असिस्टेंट/शॉर्टिंग असिस्टेंट एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाती है. हर वर्ष बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बारहवीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं. आप भी अगर यह परीक्षा देना चाहते हैं और आपने अभी आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास 10 जनवरी तक मौका है.
टाइम टेबल है जरूरी : संभवत: परीक्षा के पाठ्यक्रम को अब तक आप अच्छी तरह से समझ कर तैयारी शुरू कर चुके होंगे. अगर नहीं, तो पूरे पाठ्यक्रम को कवर करने के लिहाज से एक अच्छा टाइम टेबल बनायें. हर विषय के महत्वपूर्ण टाॅपिक का गहराई से अध्ययन करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान : इंग्लिश लैंग्वेज की तैयारी के लिए ग्रामर एवं शब्दों के प्रयोग का अभ्यास करना आवश्यक है. इंग्लिश भाषा के बुनियादी ज्ञान, जैसे व्याकरण और शब्दावली पर विशेष ध्यान दें. इसके लिए इंग्लिश का एक अच्छा समाचार पत्र रोज पढ़ें. इससे नये सिरे से वाक्य संरचना और व्याकरण को अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी और शब्दावली भी मजबूत होगी. इससे आपका जनरल अवेयरनेस भी बढ़ेगा. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की तैयारी के लिए अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें. नये ट्रिक्स अपना कर कम समय में प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना जरूरी है, ताकि तय समय पर सभी प्रश्नों को हल कर सकें. जनरल इंटेलीजेंस के लिए एकाग्रता जरूरी है. इसके लिए अपनी तर्कशक्ति को भी बढ़ायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




