पीआईए के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे विमान में तीन यात्रियों को आया हर्ट अटैक, एक की मौत

इस्लामाबादः पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे एक विमान में एक दंपति समेत तीन यात्रियों को दिल का दौरा पड़ गया. इनमें से एक महिला यात्री की मौत हो गई. पाकिस्तान टुडे ने एक रिपोर्ट में कहा कि पीआईए की विमान संख्या पीके-742 में लगभग 225 यात्री सवार थे. रविवार को […]
इस्लामाबादः पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे एक विमान में एक दंपति समेत तीन यात्रियों को दिल का दौरा पड़ गया. इनमें से एक महिला यात्री की मौत हो गई. पाकिस्तान टुडे ने एक रिपोर्ट में कहा कि पीआईए की विमान संख्या पीके-742 में लगभग 225 यात्री सवार थे.
रविवार को तीन यात्रियों के सीने में दर्द की शिकायत करने पर विमान को कराची हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) की एक एंबुलेंस डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कराची हवाईअड्डे पर पहुंची. हालाँकि विमान के उतरने से पहले ही महाला बीबी की मृत्यु हो चुकी थी. अन्य दो बीमार यात्री (विवाहित युगल) बच गए. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




