ePaper

स्वीडन ने असांजे के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच रोकी

Updated at : 19 Nov 2019 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
स्वीडन ने असांजे के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच रोकी

स्टॉकहोम : स्वीडन के अभियोजक ने कहा कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ कथित दुष्कर्म की जांच रोक दी गयी है. असांजे इस समय ब्रिटेन की जेल में हैं. उप प्रमुख अभियोजक इवा मारी परसोन ने मंगलवार को मामले की अद्यतन जानकारी देते हुए यह बात कही. जून में स्वीडन की अदालत ने […]

विज्ञापन

स्टॉकहोम : स्वीडन के अभियोजक ने कहा कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ कथित दुष्कर्म की जांच रोक दी गयी है. असांजे इस समय ब्रिटेन की जेल में हैं. उप प्रमुख अभियोजक इवा मारी परसोन ने मंगलवार को मामले की अद्यतन जानकारी देते हुए यह बात कही.

जून में स्वीडन की अदालत ने आदेश दिया था कि असांजे को हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए और अगर प्रत्यर्पण नहीं होता तो ब्रिटेन में ही पूछताछ की जा सकती है. इस आदेश का अभिप्राय है कि प्राथमिक जांच खत्म नहीं होनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले असांजे को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास की इमारत से बेदखल किया गया था जहां पर वह 2012 से रह रहे थे. इसके तुरंत बाद उन्हे लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वर्ष 2012 में जमानत का उल्लंघन करने के आरोप में असांजे 50 हफ्ते की सजा काट रहे हैं. असांजे अमेरिका प्रत्यर्पित करने के खिलाफ भी लड़ रहे हैं. अमेरिका ने उन पर गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola