ePaper

ट्विंकल नहीं देखना चाहतीं अक्षय की हाउसफ़ुल-4

Updated at : 04 Nov 2019 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विंकल नहीं देखना चाहतीं अक्षय की हाउसफ़ुल-4

Getty Images

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली मल्टी स्टारर फ़िल्म हाउसफ़ुल-4 दीपावली के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म ने कमाई के मामले में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कमाई के लिहाज़ से देखें तो अक्षय की फ़िल्म को कमर्शियली हिट कहा जा […]

विज्ञापन

Getty Images

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली मल्टी स्टारर फ़िल्म हाउसफ़ुल-4 दीपावली के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म ने कमाई के मामले में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कमाई के लिहाज़ से देखें तो अक्षय की फ़िल्म को कमर्शियली हिट कहा जा सकता है.

मतलब फ़िल्म लोगों को पसंद आ रही है.

लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना यह फ़िल्म नहीं देखना चाहती हैं.

बीबीसी से ख़ास बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि ट्विंकल उनकी ये फ़िल्म बिल्कुल नहीं देखेंगी.

उन्होंने बताया कि ट्विंकल को इस तरह की कॉमेडी बिल्कुल पसंद नहीं है. वो इस तरह की फ़िल्मों से बिल्कुल दूर रहती हैं.

अक्षय ने बताया कि ट्विंकल यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि वो उनकी ये फ़िल्म नहीं देखेंगी.

फ़िल्म की कमाई को लेकर विवाद

अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 ने एक सप्ताह में ही क़रीब 137 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. लेकिन शुरू में बढ़ी हुई कमाई दिखाने को लेकर फ़िल्म विवादों में फंस गई थी.

इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं "हाउसफ़ुल 4 के निर्माता फॉक्स-डिज़्नी है और यह कोईछोटी-मोटी कंपनी नहीं हैं. ये कंपनी करोड़ों डॉलर की फ़िल्म बनाती है और उनके लिए हाउसफ़ुल-4 कोई बहुत बड़ी फ़िल्म तो नहीं है जो वे दो-पांच करोड़ के लिए झूठ बोलेंगे."

लेकिन क्या इन बातों से विश्वसनीयता कम होती है?

अक्षय कहते हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है. उनके अनुसार, "इस तरह की नकारात्मकता से मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता है."

नई पीढ़ी के लिए बेंचमार्क बनने का शौक़ नहीं

कॉफ़ी विद करन के एक एपिसोड में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के साथ आए थे. जहां उन्होंने कहा था कि अक्षय उनके आइडल हैं. लेकिन सिर्फ़ रणवीर सिंह ही नहीं नई पीढ़ी के बहुत से कलाकार अक्षय को अपना आदर्श मानते हैं लेकिन ख़ुद अक्षय किसी के लिए बेंचमार्क नहीं बनना चाहते हैं.

वो कहते हैं, "मैं नौजवान अभिनेताओं को कोई सलाह नहीं देना चाहता. वो बहुत निपुण हैं. मुझे किसी के लिए बेंचमार्क नहीं बनना है. मुझे तो उनके बराबर रहना है ताकि मैं और फ़िल्में कर सकूं."

अमूमन ऐसा होता है कि एक फ़िल्म का अगर कोई सीक्वल बनता है तो उसमें वही कलाकार होता है जो मूल फ़िल्म में होता है.

अक्षय कुमार की कई फ़िल्मों के सीक्वल बन रहे हैं लेकिन उनमें से बहुत सी फ़िल्में हैं जिसमें अक्षय खुद नहीं है.

"भूल भुलैया" का सीक्वल आ रहा है जिसमे कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे. पिछले साल अक्षय कुमार की हिट फ़िल्म "नमस्ते लंदन" की सीक्वल "नमस्ते इंग्लैंड" में आई थी जिसमें अर्जुन कपूर नज़र आए, हालांकि ये फ़िम बुरी तरह पिट गई थी.

अपनी हिट फ़िल्मों के सीक्वल का हिस्सा ना होने पर अक्षय अफ़सोस जताते हैं. उनका कहना है "मैं वेलकम बैक, नमस्ते इंग्लैंड का हिस्सा नहीं था. मैं सिर्फ़ अफ़सोस जता सकता हूँ. किसी के साथ ज़बरदस्ती कर अपने आप को कास्ट तो नहीं करवा सकता की मुझे फ़िल्म में ले लो. हर फ़िल्म की किस्मत होती है और जो फ़िल्में मेरी किस्मत में है वो मुझे मिलेंगी ही."

अक्षय कुमार फ़िल्मों के चुनने में नियम का पालन करते हैं. उनका कहना है "मैं बतौर अभिनेता ख़ुद को चुनौती देता रहता हूं और मुझे ये करने का मौक़ा भी मिल रहा है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola