नेपाल में आया भूकम्प, जानें कहां था केंद्र आैर क्या रही तीव्रता...

काठमांडू : नेपाल में शुक्रवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया. देश के भूविज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विभाग ने बताया कि भूकम्प शुक्रवार को तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर देश […]
काठमांडू : नेपाल में शुक्रवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया. देश के भूविज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विभाग ने बताया कि भूकम्प शुक्रवार को तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर देश के पश्चिमी क्षेत्र में आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई है.
इसका केंद्र काठमांडू से करीब 600 किमी पश्चिम में बागलुंग जिले में था. गौरतलब है कि नेपाल में 2015 में आये 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकम्प में 9,000 लोग मारे गए थे और अन्य 22,000 लोग घायल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




