पाकिस्तान: कराची से रावलपिंडी जा रही ट्रेन में धमाके के बाद लगी आग, 74 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

कराची: पाकिस्तान की कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गयी. गुरूवार की सुबह इस एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में धमाके के बाद लगी आग लग गयी. चपेट में आकर 74 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी वहीं 40 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का इलाज किया जा रहा है. गुरूवार […]
कराची: पाकिस्तान की कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गयी. गुरूवार की सुबह इस एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में धमाके के बाद लगी आग लग गयी. चपेट में आकर 74 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी वहीं 40 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का इलाज किया जा रहा है.
गुरूवार की सुबह हुआ हादसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस गुरूवार की सुबह रहीम यार खान रेलवे स्टेशन के करीब लियाकतपुर नामक स्थान पर पहुंची ही थी कि इसकी एक बोगी में आग लग गयी. बताया जाता है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, कोच में ज्यादातर लोग सो रहे थे. इसलिए जब आग फैली तो उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला.
Pakistan: Death toll rises to 16, in incident where fire broke out in Karachi-Rawalpindi Tezgam express train in Liaqatpur near Rahim Yar Khan today. pic.twitter.com/wDmxPfN6gh
— ANI (@ANI) October 31, 2019
कुछ यात्रियों की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में 40 लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने लोगों को बोगी से बाहर निकालने का काम शुरू किया. आग में झुलसे कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




