ePaper

नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इन पदों पर भर्ती के लिए मांगा आवेदन, ऐसे करें आवेदन

Updated at : 25 Oct 2019 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इन पदों पर भर्ती के लिए मांगा आवेदन, ऐसे करें आवेदन

नयी दिल्ली: नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की संयुक्त उपक्रम कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने अलग-अलग कुल 235 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट प्रोफेसर और इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी. योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. बता दें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की संयुक्त उपक्रम कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने अलग-अलग कुल 235 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट प्रोफेसर और इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी. योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा.

बता दें कि 01 नवंबर से इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 नवंबर है. पद तथा योग्यता संबंधी विवरण निम्नलिखित है.

डिप्टी मैनेजर (टेक्नीकल)- इसमें कुल 07 पदों पर नियुक्ति होनी है जिसमें से 05 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए होगा. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक डिग्री का होना जरूरी है. उम्मीदवार को संबंधित कार्यक्षेत्र में कम से कम चार साल तक काम करने का अनुभव होना चाहिए.

इस पद पर आवेदन करने के लिए एनटीपीसी ने अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की है. इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 70 हजार से 2 लाख रुपये प्रतिमाह के बीच तनख्वाह दी जाएगी.

असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल)- इन पदों पर कुल तीन लोगों की नियुक्ति होनी है जिनमें सभी पद अनारक्षित वर्ग के लिए है. इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित कार्यक्षेत्र में काम करने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए.

इस पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गयी है. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार से 1 लाख 80 हजार प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा.

असिस्टेंट मैनेजर (इंटरनेशनल बिजनेस)- इस पद पर 01 नियुक्ति होनी है जो अनारक्षित वर्ग के लिए है. इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होने के साथ-साथ मार्केटिंग इंटरनेशनल मार्केटिंग ग्लोबल बिजनेस विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.

इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित कार्यक्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए. इस पद पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 60 हजार से 1 लाख 80 हजार रुपये तक वेतनमान मिलेगा.

ऑफिसर (पीआर)- इस पद पर कुल 03 लोगों की नियुक्ति होनी है जो अनारक्षित वर्ग के लिए है. इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होने के अलावा जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन पब्लिक रिलेशन विषय में मास्टर्स या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए.

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि उन्हें संबंधित कार्यक्षेत्र में काम करने का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए. अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 50 हजार से 1 लाख 60 हजार रुपये वेतनमान दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1 हजार रुपये का भुगतान करना होगा. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के तौर पर करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले वेबसाइट https://eeslindia.org पर लॉगइन करें. होमपेज पर सबसे ऊपर दाईं ओर होम आईकन दिया गया है.

इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही ऑप्शन स्लाइड हो जायेगा. इसके अंतर्गत एचआर ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके अंतर्गत करियर ऑर्प्चुनिटीज लिंक पर क्लिक करें. इस प्रकार एक और नया वेबपेज खुल जायेगा.

यहां शीर्षक EESL Recruitment Advertisement of Middle and Junior level positions पर क्लिक करें.

इसके नीचे विज्ञापन शीर्षक EESL Recruitment Advertisement of Middle and Junior level positions दिया गया है.

इस पर क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जायेगा. इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें.

अब विज्ञापन में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola