ePaper

ब्रिटेन में ट्रक से मिले 39 शव, जांच शुरू

Updated at : 23 Oct 2019 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन में ट्रक से मिले 39 शव, जांच शुरू

लंदन : ब्रिटिश पुलिस ने बुधवार को लंदन के समीप एक ट्रक के कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा किया. ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया था. एसेक्स पुलिस ने बताया कि लंदन के पूर्व ग्रेयज में औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाये गये लोगों को मृत घोषित […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटिश पुलिस ने बुधवार को लंदन के समीप एक ट्रक के कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा किया. ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया था.

एसेक्स पुलिस ने बताया कि लंदन के पूर्व ग्रेयज में औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाये गये लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है. प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि मृतकों में 38 वयस्क और एक किशोर है. हत्या के संदेह में उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एसेक्स पुलिस के मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मैरिनर ने एक बयान में कहा, यह बहुत दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी. उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई. पुलिस ने बताया कि वाटरग्लेड इंडस्ट्रियल पार्क में ट्रक के कंटेनर के भीतर लोगों के पाये जाने के बाद एम्बुलेंस सेवा ने उन्हें सूचना दी.

मैरिनर ने कहा, हम पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं. हालांकि मुझे लगता है कि यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है. हमारा मानना है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया. उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ट्रक ने शनिवार को ब्रिटेन में प्रवेश किया. हमने इस घटना के संबंध में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola