ePaper

हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल जांच मामले में 38 व्यक्ति नियम उल्लंघन के दोषी

Updated at : 19 Oct 2019 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल जांच मामले में 38 व्यक्ति नियम उल्लंघन के दोषी

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश विभाग ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के निजी ई-मेल इस्तेमाल मामले की जांच पूरी कर ली है. इसमें पाया गया है कि 38 लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया. इन लोगों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. रिपब्लिकन सीनेटर सेन चुक ग्रासली को इस सप्ताह भेजे गये […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश विभाग ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के निजी ई-मेल इस्तेमाल मामले की जांच पूरी कर ली है. इसमें पाया गया है कि 38 लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया. इन लोगों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

रिपब्लिकन सीनेटर सेन चुक ग्रासली को इस सप्ताह भेजे गये पत्र के अनुसार, तीन साल से ज्यादा समय तक चली जांच में पाया गया कि 38 लोग गोपनीय सूचनाएं भेजने के 91 मामलों में ‘गुनाहगार’ हैं, जिसमें क्लिंटन के निजी ई-मेल का इस्तेमाल किया गया.

इन 38 लोगों में विदेश मंत्रालय के मौजूदा और पूर्व अधिकारी शामिल हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं बतायी गयी है. हालांकि, जांच में गोपनीय सूचनाओं के साथ जान-बूझकर गड़बड़ी किये जाने के ठोस सबूत नहीं मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola