करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का यू-टर्न, उदघाटन की तिथि तय नहीं

Updated at : 10 Oct 2019 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का यू-टर्न, उदघाटन की तिथि तय नहीं

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उदघाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गयी है. साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने समय पर शुरू कर दिया जायेगा. एक महीने पहले कॉरिडोर परियोजना […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उदघाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गयी है. साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने समय पर शुरू कर दिया जायेगा.

एक महीने पहले कॉरिडोर परियोजना के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की थी कि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान नौ नवंबर से भारतीय सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देगा. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रधानमंत्री (इमरान खान) के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जायेगा. इसका उदघाटन समय पर होगा, लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गयी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवंबर को खोल दिया जायेगा.

प्रस्तावित कॉरिडोर करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा और भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे. उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा. करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी. लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर नारोवाल में प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर की 16 सितंबर को पाकिस्तानी और विदेशी पत्रकारों की यात्रा में परियोजना निदेशक आतिफ माजिद ने कहा कि कॉरिडोर का 86 फीसदी काम पूरा हो गया है और नौ नवंबर को इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola