ePaper

धन की तंगी से गुजर रहा है संयुक्त राष्ट्र, इस माह के अंत तक सारे पैसे हो जाएंगे खत्म

Updated at : 08 Oct 2019 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
धन की तंगी से गुजर रहा है संयुक्त राष्ट्र, इस माह के अंत तक सारे पैसे हो जाएंगे खत्म

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासिचव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वैश्विक निकाय कोष की कमी से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पास 23 करोड़ डॉलर नकदी की कमी है और अक्टूबर के अंत तक उसके पास रखा पैसा पूरी तरह खत्म हो जाने की आशंका है. संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में […]

विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासिचव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वैश्विक निकाय कोष की कमी से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पास 23 करोड़ डॉलर नकदी की कमी है और अक्टूबर के अंत तक उसके पास रखा पैसा पूरी तरह खत्म हो जाने की आशंका है.
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में काम करने वाले 37,000 कर्मचारियों को लिखे पत्र में गुतारेस ने सोमवार को कहा कि कर्मचारियों को वेतन और अन्य भत्ते देने के लिये खर्चों में कमी लाने को लेकर अतिरिक्त कदम उठाये जाएंगे. उन्होंने लिखा है, सदस्य देशों ने 2019 के लिये जरूरी हमारे नियमित बजट का केवल 70 प्रतिशत ही भुगतान किया है. इसके कारण सितंबर में निकाय के पास 23 करोड़ डॉलर नकदी की कमी है.
हमारे समक्ष इस माह के अंत तक पहले से पड़े नकदी भंडार के समाप्त होने का जोखिम है. गुतारेस ने खर्च में कमी लाने के लिये सम्मेलनों, बैठकों को टालने और सेवाओं में कटौती का जिक्र किया है. साथ ही उन्होंने केवल जरूरी कामकाज को लेकर ही आधिकारिक यात्रा तथा ऊर्जा बचत के लिये कदम उठाने का भी जिक्र किया.
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के अनुसार, महासचिव ने सदस्य देशों से इस साल की शुरूआत में वैश्विक निकाय की नकदी संबंधी समस्या दूर करने के लिये योगदान राशि बढ़ाने को कहा था लेकिन सदस्य देशों ने इससे मना कर दिया.
गुतारेस ने कहा, संयुक्त राष्ट्र की वित्तीय स्थिति के लिये अंतत: सदस्य देश ही जिम्मेदार हैं. संयुक्त राष्ट्र का बजट 2018-19 के लिये करीब 5.4 अरब डॉलर था. इसमें अमेरिका का योगदान 22 प्रतिशत रहा. इसमें शांति स्थापना से जुड़े कार्यों के लिये होने वाला खर्च शामिल नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola