ePaper

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राजील, जापान और अन्य देंशों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें

Updated at : 27 Sep 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राजील, जापान और अन्य देंशों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें

न्यूयॉर्कः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां 74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर ब्राजील और जापान समेत कई देशों के अपने समकक्षों और अन्य नेताओं के साथ बैठकें कीं और द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की. उन्होंने ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो, सिएरा लियोन की विदेश मंत्री नबीला टुनिस, युगांडा के प्रधानमंत्री रुहाकाना रुगुंडा […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्कः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां 74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर ब्राजील और जापान समेत कई देशों के अपने समकक्षों और अन्य नेताओं के साथ बैठकें कीं और द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की. उन्होंने ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो, सिएरा लियोन की विदेश मंत्री नबीला टुनिस, युगांडा के प्रधानमंत्री रुहाकाना रुगुंडा और लातविया के विदेश मंत्री एड्गर्स रिंकेविक्स के साथ बैठकें की तस्वीरें भी ट्वीट किया.

जयशंकर ने ट्वीट किया, युगांडा के प्रधानमंत्री रुहाकाना रुगुंडा से मिलकर सम्मानित हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2018 में कम्पाला में अफ्रीकी साझेदारी के प्रति भारत का जो रुख बताया था, हमने उस पर बात की. भारत और युगांडा के संबंध दक्षिण-दक्षिण सहयोग की मिसाल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल युगांडा की यात्रा की थी.

यह वर्ष 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का युगांडा का पहला द्विपक्षीय दौरा था. विदेश मंत्री ने एक और ट्वीट किया, अपने नए जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी को जानने का अवसर मिला. हमारे विशेष संबंधों को लेकर उनके साथ निकटता से काम करने का अवसर मिला.

मोतेगी ने इस माह की शुरुआत में जापान के विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था.जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन, क्रोएशिया के विदेश मंत्री गोर्डन गर्लिक रैडमैन, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ भी तस्वीरें पोस्ट कीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola