ePaper

ट्रम्प ने इस्लामिक आतंकवाद से रक्षा करने का किया आह्वान, कहा सीमा सुरक्षा अमेरिका और भारत के लिए महत्वपूर्ण

Updated at : 23 Sep 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रम्प ने इस्लामिक आतंकवाद से रक्षा करने का किया आह्वान, कहा सीमा सुरक्षा अमेरिका और भारत के लिए महत्वपूर्ण

ह्यूस्टन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-अमेरिका सुरक्षा संबंध को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए निर्दोष नागरिकों की कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से रक्षा करने का रविवार को आह्वान किया और कहा कि सीमा सुरक्षा अमेरिका तथा भारत दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ह्यूस्टन में […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-अमेरिका सुरक्षा संबंध को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए निर्दोष नागरिकों की कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से रक्षा करने का रविवार को आह्वान किया और कहा कि सीमा सुरक्षा अमेरिका तथा भारत दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के रिकॉर्ड 50,000 लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही कई रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम निर्दोष नागरिकों की कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

‘ ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका यह भी समझते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी. सीमा सुरक्षा अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है. सीमा सुरक्षा भारत के लिए महत्वपूर्ण है और हम यह समझते हैं.’ इस पर मोदी ताली बजाते हुए दिखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola