ePaper

अमेरिका और तालिबान के बीच कैसी चल रही है वार्ता, ट्रंप ने खुद बताया

Updated at : 19 Aug 2019 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका और तालिबान के बीच कैसी चल रही है वार्ता, ट्रंप ने खुद बताया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए तालिबान के साथ शांति समझौते पर बातचीत में प्रगति की सराहना की. कहा कि तालिबान और अफगान सरकार दोनों के साथ वार्ता अच्छी चल रही है. ट्रंप ने न्यूजर्सी में संवाददाताओं से कहा, ‘तालिबान के साथ हमारी अच्छी बातचीत जारी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए तालिबान के साथ शांति समझौते पर बातचीत में प्रगति की सराहना की. कहा कि तालिबान और अफगान सरकार दोनों के साथ वार्ता अच्छी चल रही है.

ट्रंप ने न्यूजर्सी में संवाददाताओं से कहा, ‘तालिबान के साथ हमारी अच्छी बातचीत जारी है. अफगानिस्तान सरकार के साथ भी बातचीत अच्छी चल रही है.’ अमेरिका को तालिबान के साथ शांति समझौते की उम्मीद है, जिसके बाद वह अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना शुरू कर देगा.

अमेरिका, अफगानिस्तान में अपना दखल बंद करना चाहता है, जहां वह अभी तक एक खरब डॉलर खर्च कर चुका है. ट्रंप राष्ट्रपति पद पर अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहते हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और तालिबान के बीच किसी समझौते मात्र से अफगानिस्तान में शांति नहीं आयेगी, बल्कि तालिबान को अमेरिका समर्थित अफगानिस्तान की सरकार से साथ भी बातचीत कर कोई सहमति बनानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola